Follow us on

जिला व्यापार के युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुर्तुजा अंसारी के द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। कस्बा बाज़ार स्थित शकूर खान सैयद बाड़ा मोड़ के सामने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर पूरे सम्मान के साथ जिला व्यापार मंडल के युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुर्तुजा अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराया गया है। इस दौरान आसपास के दुकानदारों में लड्डू का वितरण किया गया। यह समारोह स्थानीय नेताओं या प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण के साथ मनाया जाता है। जो राष्ट्र की एकता, गर्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि ध्वजारोहण नियम 2002 के नियम के तहत, अब राष्ट्रीय ध्वज को दिन और रात, दोनों समय फहराया जा सकता है। यदि उसे उचित तरीके से रोशन किया गया हो। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मुख्य रूप से 15 अगस्त और 26 जनवरी को किया जाता है। तिरंगा के का महत्व जिसमें केसरिया, सफेद और हरा रंग होता है। और यह स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक होता है। ध्वजारोहण के समय तिरंगे का सम्मान बनाए रखना अनिवार्य है। ठीक उसी तरह सारा मॉल दूरहिया के द्वारा तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। जिसमें सारा मॉल के सभी कर्मचारी जोश के साथ शामिल रहे। फैजान अहमद ने कहा कि तिरंगा हमारी शान और जान दोनों है। मुस्लिम इसको शान के साथ चूमते है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights