Follow us on

सिगरा पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ  पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — जनपद में अवैध शराब, गांजा , हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के‌ निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को दो शराब तस्करों को लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे गोलम्बर के पास से 16 पेटी(768 पैकेट ) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा जामा तलाशी में उनके पाकेट से 1110/ नगदी भी बरामद किया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः वकील पाण्डेय उर्फ़ शिवम पुत्र वीरेंद्र पाण्डेय निवासी ग्राम शिवपुर थाना भभुआ जनपद कैमूर बिहार तथा दूसरे का नाम मुन्ना प्रसाद पुत्र मंगल प्रसाद निवासी ग्राम मोहनिया थाना मोहनिया जनपद कैमूर बिहार बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों से भागने का कारण पूछने पर बताया कि हम लोग अधिक पैसा कमाने की लालच में यहां से शराब खरीद कर बिहार लेकर जाते हैं। वहां इन शराबों को महंगे दामों में बेचकर अधिक पैसा पैदा करते हैं। आप लोगों को अपनी ओर आते देख कर हम लोगों को आभास हुआ कि आप लोग हम लोगों को ही पकड़ने ही आ रहे हैं। तभी हम लोग भागना चाहे लेकिन आप लोगों के द्वारा घेरेबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 दुर्गा प्रसाद, उ0नि0 प्रशान्त कुमार, हे0का0 जीतेन्द्र सिंह,का0 मृत्युंजय सिंह,का0 ओमप्रकाश सिंह,का0 नागेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights