Follow us on

बच्चों को मॉडलिंग में स्थापित करना ही मेरा उदेश्य-मिसेज एसिया सचदेवा

Share this post:

अरविंद राय की रिपोर्ट 

वाराणसी। यह बारहों गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चें, जो निरंतर मेहनत कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ना तथा उनकी अलग पहचान बनाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। इन सभी बच्चों को पूरी तरह सहयोग देकर इनके मॉडल बनने की सपनों को हर संभव पूरा करने का प्रयास करूंगी और हमेशा एक कवच की तरह उनके साथ खड़ी रहूंगी। आगे अन्य गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सपोर्ट करने तथा आगे बढ़ाने के लिए मैं संकल्पित हूँ। टीटीएफ फाउंडेशन संस्था के कैलेंडर में लॉन्च इन बारह माँडल बच्चों को सर्टिफिकेट स्मृति चिन्ह से सम्मानित करने के उपरांत भारत की सुप्रसिद्ध मॉडल, मिसेज एशिया एवं समाज सेविका विजयता सचदेवा ने सोमवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उक्त बातें कहीं। मिसेज एशिया ने बताया कि पूर्व में लखनऊ के एक सभागार में इन बच्चों का भव्य कैलेंडर लॉन्चिंग हुआ था, जिसमें बच्चे शामिल नहीं हो पाए थे। इसलिए विगत दिनों वाराणसी मे काशी विद्यापीठ स्थित परिसर में सभी बच्चों का पुनः कैलेंडर लॉन्च करके इनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया था। इनमें दो बच्चे सोनाली और अनुष्का पिछले वर्ष प्लास्टिक फ्री इंडिया के लिए रैंप वॉक कर बेस्ट मॉडल अवार्ड प्राप्त किया था। आज इन सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर पुनः सम्मानित किया है। भविष्य में इन सभी बच्चों के लिए मॉडलिंग क्षेत्र में ले जाने के लिए, प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए कार्य योजनाएं बना रही हूं। मेरा मानना है कि समाज में ऐसे बच्चों को अगर सही मार्गदर्शन एवं सहयोग मिले तो हर बच्चा अपने सपनों को उड़ान दे सकता है। आज इन सभी बच्चों के आँखों मे आशा आत्मविश्वास तथा उज्जवल भविष्य की किरण साफ झलक रही है। सामाजिक संस्था टीटीएफ फाउंडेशन एवं एवं अमर स्टूडियो के अभिषेक शाक्य की प्रशंसा करते हुए कहा की इनके अथक प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव तथा इन बच्चों के प्रोग्राम में चार चाँद लगते रहे है। इन कमजोर बच्चों के जीवन में सुधार एवं परिवर्तन के लिए संगठन तथा इनसे जुडें सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान और उनके सपनों को सरकार होते देखना ही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x