Follow us on

पीएम श्री उमरहा के ” शिक्षा चौपाल” में प्रदर्शनी और अभिवावकों का हुआ भव्य सम्मान 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उमरहा स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।इस चौपाल में प्रदर्शनी, अभिवावकों का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसआरजी डा.कुंवर भगत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अभिवावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजना अनिवार्य है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति और बाल वाटिका के उद्देश्यों के बारे में बताया। एआरपी विज्ञान रश्मि त्रिपाठी ने विद्यालय को एक प्रकाश स्तंभ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति और पंचकोश के सिद्धांतों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का विजन साझा किया। प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया के उद्देश्यों से बना पीएमश्री विद्यालय ऐसा हो जहां हर कार्नर कुछ कहता हो। जहां का परिसर, वातावरण, हरियाली, अनुशासन, प्रार्थना सभा, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सब अनुकरणीय हो। इस मौके पर टीएलएम प्रदर्शनी का भी भव्य आयोजन किया गया जहां विज्ञान और अन्य विषयों के तकनीकी मॉडल सजाये गए थे। विशेष रूप से मीना मंच के स्टाल ने सबका ध्यान आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में सेल्फी स्टैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा जहां छात्रों, अतिथियों और अभिवावकों व अन्य लोगों ने फोटो खिंचवाई।इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों व जागरुक अभिवावकों को माल्यार्पण व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के नुक्कड़ नाटक पहाड़ी नृत्य, डांडिया आदि के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ( पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ चिरईगांव के अध्यक्ष व जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव, सतीश विश्वकर्मा, सत्येंद्र मौर्य,रविन्द्र जी, रामप्रसाद पटेल,शशांक वर्मा, प्रधानाध्यापिका उमरहा पुष्पा देवी, प्रधानाध्यापिका खानपुर इंदिरा सिंह, साधना सिंह, सीमा राय, रश्मि सिंह, संगीता सिंह, किरण देवी,अनुपमा, नीलिमा प्रभाकर, का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र नाथ यादव ने तथा संचालन पूजा गुप्ता ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights