वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जिला एवं सत्र न्यायालय वाराणसी से एक महत्वपूर्ण न्यायिक घटनाक्रम सामने आया है। चर्चित राशिद प्रकरण में न्यायालय ने थाना सिगरा में तैनात दरोगा पंकज पाण्डेय तथा माताकुंड चौकी के कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार दीक्षित के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए दोनों को 11 फरवरी 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। यह नोटिस रशीद अख्तर द्वारा दायर अपराधिक रिवीजन को स्वीकार किए जाने के पश्चात जारी किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने रिवीजन को सुनवाई योग्य मानते हुए प्रथम दृष्टया गंभीर कानूनी प्रश्न पाए और विपक्षी पुलिस कर्मियों से जवाब तलब किया है।इस पूरे प्रकरण में वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष शुक्ला द्वारा की गई प्रभावशाली व स्पष्ट बहस के परिणाम स्वरूप न्यायालय ने रिवीजन स्वीकार करते हुए नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया है। रिवीजन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध रही तथा की गई विवेचना निष्पक्ष नहीं रही। न्यायालय ने इन तथ्यों को गंभीर मानते हुए दोनों पुलिसकर्मियों की प्रत्यक्ष उपस्थिति आवश्यक समझी। न्यायालय के इस आदेश को पुलिस जवाब देही और निष्पक्ष जांच की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।