Follow us on

सनबीम ग्रुप द्वारा मीडिया मित्रों के साथ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट

वाराणसी, 8 फरवरी 2026:सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स द्वारा मीडिया जगत के साथ सौहार्द एवं आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच “सनबीम बनाम फ्रेंड्स ऑफ मीडिया” के नाम से ओवल क्रिकेट स्टेडियम, सनबीम सनसिटी, वाराणसी में प्रातः 10:00 बजे से खेला गया।

इस आयोजन का उद्घाटन संस्था के माननीय चेयरपर्सन डॉक्टर दीपक मधोक एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक द्वारा किया गया। इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉक्टर दीपक मधोक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियाँ सभी आयु वर्ग के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर व्यक्ति को खेलों में भाग लेना चाहिए और अपने शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने का प्रयास करना चाहिए। आयोजन में सनबीम परिवार एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, आपसी सम्मान एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

मैच के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों एवं सनबीम खिलाड़ियों के साथ सामूहिक लंच का आयोजन किया गया, जिससे आपसी संवाद, सहयोग एवं बेहतर सहभागिता को बढ़ावा मिला।

सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि शिक्षा क्षेत्र एवं मीडिया के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x