मीट मछली की दुकान कर अतिक्रमण व गंदगी करने वाले 4 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — यातायात को सुगम ,स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त व सुदृढ़ बनाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा रविवार को पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम द्वारा सार्वजनिक सड़क पर प्रदूषण व गन्दगी फैलाने हेतु दी गयी तहरीर पर कुछ दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने हेतु कहा गया तो उन दुकानदारों द्वारा हटाने के बजाय वाद विवाद करने पर मजबूरन पांच दुकानदारों को चेतगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये दुकानदारों का नाम क्रमशः सोनू कुरैशी पुत्र हाशिम कुरैशी निवासी हुकुलगंज थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी, दूसरे का चमरू उर्फ मोहन साहनी पुत्र स्वर्गीय कल्लू प्रसाद निवासी ग्राम सराय मोहना थाना सारनाथ वाराणसी, तीसरे का सेरारा पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद सिकंदर निवासी तेलिया बाग थाना चेतगंज वाराणसी, चौथे का मोहम्मद जुल्फेकार अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी रेवड़ी तालाब थाना भेलूपुर वाराणसी,पांचवें का मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद नसीर निवासी लच्छीपुर कॉलोनी आंध्रापुल थाना कैंट बताया गया। चेतगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 170,126,135,बीएन एनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर चालानी रिपोर्ट तैयार कर पेशी हेतु विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ल द्वारा बताया गया कि पुलिस एवं नगर निगम द्वारा बार-बार मना करने के उपरांत भी सार्वजनिक स्थान पर सड़क के किनारे अवैध रूप से मीट मछली आदि की दुकान लगाकर सार्वजनिक रोड अतिक्रमित कर वाद विवाद पर आमादा हो गए इस दौरान पुलिस द्वारा कड़ाई करते हुए पांचो की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह,आरक्षी पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x