Follow us on

पीएम कम्पोज़िट विद्यालय एवं सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के बीच ट्विनिंग पेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। रविवार को पीएम कम्पोज़िट विद्यालय एवं सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के बीच ट्विनिंग पेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन। कस्बा लोदीपुर स्थित सत्यम इंटर नेशनल स्कूल में पीएम कम्पोज़िट विद्यालय बरूईन बाजार के छात्रों द्वारा सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को छात्रों के साथ संयुक्त रूप से ट्विनिंग पेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिए। खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लुडो प्रतियोगिता में कक्षा 7 के आरुषि कुशवाहा, कक्षा 6 के नंदनी पांडे (सत्यम इंटरनेशनल स्कूल) विजेता बने। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कक्षा 7 के शकीना (पीम श्री कम्पोजिट विद्यालय) विजेता बनी। वहीं जल संरक्षण के उपर पोस्टर प्रतियोगिता में सत्यम इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा 7 की अरीबा नाज और पीम श्री कम्पोजिट विद्यालय से कक्षा 7 का अमर कुमार विजेता बने। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में भी कक्षा 7 की आस्था यादव (सत्यम इंटरनेशनल स्कूल) एवं कक्षा 7 की आँचल कुमारी आस्था यादव (पीम श्री कम्पोजिट विद्यालय) से विजेता बने। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के अंतर्गत पारंपरिक लोकनृत्य एवं झाँसी की रानी एक्ट & प्ले में दोनों विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। इस कार्यक्रम में सत्यम इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा 7 की खुशी कुमारी, संध्या कुमारी, आरूही जायसवाल, आँचल गुप्ता आदि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता टीम का हिस्सा बने और साथी साथ इस कार्यक्रम में पीम श्री कम्पोजिट विद्यालय के कक्षा 7 की अनुष्का, आँचल, जिन्ही, आँचल चंदन एवं खुशी आदि ने भी अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किए। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री सत्य प्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य श्री एल डी जेना एवं पीएम श्री कम्पोज़िट विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री सच्चिदानंद, प्रधानाचार्य रामप्यारे सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित किया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के समन्वयक नफीस अंसारी, सभासद शबीना खान एवं पीम श्री कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार, रवि प्रकाश उपाध्याय, सरोज सिंह एवं गोकुल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एल डी जेना द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights