सुकन्या सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी।आज 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में वाराणसी विधानसभा क्षेत्र में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह टिंकू जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 20 लोगों ने भाग लेकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 से अधिक CRPF जवान शहीद हो गए थे। यह हमला देश की आत्मा को झकझोर देने वाला था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह टिंकू जी ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश हमेशा उनके ऋण से ऋणी रहेगा। हम सबका कर्तव्य है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें।”
सभा में देशभक्ति के नारे लगाए गए और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक था, बल्कि देशभक्ति और एकता का संदेश भी देता है।