कांग्रेस की पदयात्रा, केंद्र व प्रदेश सरकार पर मजदूर-किसान विरोधी होने का आरोप

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

मिर्जापुर। अजय राय के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने मिशन कंपाउंड से पदयात्रा निकालकर अस्पताल तिराहा, कचहरी होते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा पर नमन किया और विशुंदरपुर में सभा की। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर मनरेगा कमजोर करने, लेबर कोड से श्रमिक अधिकार घटाने और किसानों के हितों से समझौते का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल व शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक ने मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x