वाराणसी में गंगा उस पार रेती पर खूब चले लाठी डंडे

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी में गंगा उसपार के क्षेत्रों में दादागिरि इस कदर बढ़ गई है कि वह पर्यटक जाने से कतराने लगे है। अभी कुछ दिनों पहले एक बाहर से आई महिला पर्यटक ने घुड़ सवारी कराने वालों पर जबरन तय राशि से ज्यादा घुड़ सवारी किराया वसूली और बदसलूकी का आरोप लगाया था। लेकिन उस समय किसी ने इनपर कोई कार्रवाई नहीं की। तब तक आज एक और घटना घट ही गई।

आज की घटना के बारे में पहले सूचना मिली कि ऊंट और घोड़ा चलाने वालों ने पर्यटकों से बदसुलूकी एवं मारपीट की है।

लेकिन बाद में वास्तविकता कुछ और ही निकली। ऊंट,घोड़े वाले और नाविक आपस में ही किसी बात पर लाठी डंडे लेकर भिड़ गए। तभी कुछ घुड़ सवारी कराने वाले ललकारते हु उस तरफ भागते हुए नजर आए।

इस मारपीट में कुल 4 नाविक घायल हो गए।जिनमें दो लोग कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x