दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
काशी विश्वनाथ मंदिर में शुरू हुए नवाचार के क्रम में महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व दिवस शनिवार को शक्तिपीठ माता विशालाक्षी धाम से बाबा विश्वनाथ दरबार में अभिषेक और श्रृंगार सामग्री अर्पित किया गया।
महंत राजनाथ तिवारी और सुरेश तिवारी के देखरेख में मीरघाट स्थित विशालाक्षी मंदिर से दोपहर में शोभायात्रा प्रारंभ हुई। डमरू वादन के बीच महंत परिवार के सदस्य विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर न्यास के नायब तहसीलदार मिनी एल शेखर ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद महंत परिवार ने उन्हें बाबा के अभिषेक और श्रृंगार की सामग्री अर्पित की। नायब तहसीलदार ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद दिया। शोभायात्रा में अनिल उपाध्याय, नितिन तिवारी, जतिन तिवारी, श्यामानंद मिश्रा, मधुप दुबे, पप्पू इत्यादि शामिल रहे।
Post Views: 34