Follow us on

महाशिवरात्रि पर्व पर महेश्वरनाथ मंदिर में पूजा पाठ करने वाली की भीड़ उमड़ी

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महेवा गांव स्थित महेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। गाजीपुर जैसे विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में 52 गांवों के श्रद्धालु, और आमजन सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के साथ शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते नजर आए। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, सीओ अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। बताया जाता है। की रविवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर महेश्वरनाथ मंदिर में अपार भीड़ देखने को मिला। इस दौरान भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से शिव का रुद्राभिषेक और पूजा किया। पूजा में मुख्य रूप से बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाया गया। मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल रहा। भजन-कीर्तन, अखंड कीर्तन और रामायण पाठ जैसे कार्यक्रम देखे गए। वहीं भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए। ताकि दर्शन सुचारू रूप से हो सकें। वहीं क्षेत्र के कई शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से नौ दिवसीय रुद्राभिषेक या यज्ञ का भी आयोजन की शुभारंभ किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x