वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में सोमवार को ” किशोर आत्महत्या रोकथाम सप्ताह” के अन्तर्गत जागरूकता हेतु पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उदय प्रताप कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में विज्ञान विभाग के डीन प्रो. एनपी सिंह और आइक्यूएसी के समन्वयक प्रो.एमपी त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल के मॉडरेटर के रूप में मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार सिंह ने विषय प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। तत्पश्चात पैनलिस्ट के रूप में डा.अनुराग उपाध्याय,डा.मिनाक्षी सिंह तथा डा.इन्दुलता सिंह ने किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संघर्ष, संवाद की आवश्यकता तथा समय रहते सहायता लेने के महत्व पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के अर्धवार्षिक न्यूज लेटर एवं ई न्यूज लेटर का विमोचन प्राचार्य एवं अतिथियों के द्वारा किया गया। इस न्यूज लेटर में जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के मध्य विभाग द्वारा संपादित अकादमिक एवं सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। प्राचार्य ने विभाग की नयी पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों की रचनात्मकता और शैक्षणिक सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। व्याख्यान के अतिरिक्त कुछ छात्रों शेफाली,अदिति, खुशबू, दिव्यांशी,तनीषा आदि ने पोस्टर व लघुनाटिका के माध्यम से किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता व सहयोग की भावना का सन्देश दिया। इस कार्यक्रम का संचालन डा.मृदुलता सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित डा. मीनाक्षी सिंह ने किया।इस कार्यक्रम में एमए की छात्राओं स्वाति सिंह, माधवी मौर्या, दीक्षा श्रीवास्तव, आनंदी गुप्ता, शिवांगी राय, सिद्धांत सिंह,दीपक आदि ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये