Follow us on

नए प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. सचिन ने संभाला पदभार, लापरवाही पर सख्त रुख

Share this post:

गुफरान अहमद 

मिर्जापुर। मण्डलीय चिकित्सालय में मंगलवार को नए प्रमुख चिकित्साधीक्षक (एसआईसी) के रूप में डॉ. सचिन ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इसकी जानकारी डॉ. सुनील ने दी। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. सचिन ने अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चिकित्सालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साफ-सफाई, समयबद्ध उपस्थिति और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके बाद उन्होंने सर्जरी वार्ड का निरीक्षण किया, जहां उपस्थिति रजिस्टर की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. विश्वदास, डॉ. सुनील, डॉ. प्रशांत, डॉ. पंकज पाण्डेय, चिकित्सालय प्रबंधक डॉ. शिवांगी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नए एसआईसी के सख्त तेवर से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x