Follow us on

होली व रमजान को लेकर जैतपुरा पुलिस हुई एलर्ट

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — जनपद में होलिका दहन व रमजान को लेकर जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह की पुलिस टीम एलर्ट मोड पर है। इस दौरान जैतपुरा थाना क्षेत्र के चौकाघाट स्थित संजय नगर कॉलोनी के हेरिटेज पैलेस में एक शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।बैठक मे क्षेत्र के पार्षद, पूर्व पार्षद, स्थानीय गणमान्य नागरिक, मौलवी और पुलिस मित्र भी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि त्योहारों को मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनायें। उन्होंने कहा कि जैतपुरा थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना होने पाए। यह सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उपेन्द्र प्रताप सिंह ने विशेष तौर पर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने घरों में या कहीं और छिपकर शराब लाकर बेचता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या झगड़े की स्थिति में तुरंत पुलिस को सीयूजी नम्बर पर सूचित करें।उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे बिना किसी संकोच के सूचना दें, चाहे वह अपना परिचय ना भी देना चाहे तो भी। बैठक में मौजूद पार्षदों पूर्व पार्षदों और क्षेत्रीय लोगों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि वह सभी एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। यह भी कहा कि त्योहारों को खुशियों के साथ मनाया जाना हम सबका दायित्व है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह के साथ-साथ अन्य उपनिरीक्षक व आरक्षीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x