मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की मांग जोर पकड़ी

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। नगर कस्बा के सभी मस्जिदों में मुकद्दश माह ए रमजान के पवित्र महीने के दौरान सभी रोजेदारों एवं नमाजियों तक आवाज पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर (माइक) लगाने की सुश्री ज्योति चौरसिया जमानियां से अनुमति मांगी है। बताया जाता है। की बुधवार को अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, कमाल माहिर अंसारी, सैयद फैजान अहमद सहित आदि मुस्लिम बंधुओं ने उपजिलाधिकारी से मिलकर रोजेदारों को होने वाली समस्याओं को सुनाया। और निदान किए जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि हरहाल में सरकारी ध्वनि मानकों का पालन किया जाएगा। उपजिलाधिकारी से मिलने वाले मुस्लिम बंधुओं ने मांग का कारण बताया। और कहा कि रमजान में इमाम की आवाज़ दूर बैठे रोजेदार नमाजियों तक स्पष्ट पहुँचाने के लिए बहुत आवश्यक महसूस हो रही है। इसलिए रोजेदार मुस्लिमों की मांग को स्वीकार कि जाए। ताकि रोजेदार नमाजियों को अजान की आवाज उनके कानों तक पहुंच सके। और वह रोजा खोल सके। नेसार अहमद खान वारसी ने जोर देकर कहा कि यह मांग मुकद्दश महीना रमजान की नमाज के दौरान सुविधा के लिए की गई है, न कि किसी के खिलाफ। उन्होंने कहा कि माह ए रमज़ान 19 फरवरी गुरुवार से शुरू होगी। इसलिए मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि रमज़ान के दौरान लाउडस्पीकर की आवश्यकता है। ताकि मस्जिद में नमाज अदा करने वाले नमाजियों को इमाम की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे सके। रमजान के महीने में मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दिया जाए। वारसी ने कहा कि रमजान के दौरान एक लाउडस्पीकर की आवश्यकता है। ताकि मस्जिद में नमाज अदा करने वाले उपासकों को इमाम की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे सके। उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया से मुस्लिम बंधु मिलकर कहा कि 18 फरवरी से रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इसलिए मस्जिद में लाउडस्पीकर की आवश्यकता है ताकि इमाम द्वारा दी जाने वाली प्रार्थनाएं और उपदेश दूर बैठे लोगों तक भी पहुंच सकें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x