5 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आभूषण

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

5 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आभूष व्यवसाई से 17 फरवरी को लूटे थे करोड़ों के आभूषण, लूट घटना में शामिल 4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अहरौरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में लगी गोली । बदमाशों के पास से 3 किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण, 1,46,100 रुपए, एक अवैध पिस्टल, 2 तमंचा व कारतूस, मोबाइल और एक कार हुआ बरामद, पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा

मीरजापुर पुलिस बड़ी सफलता मिली है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते 17 फरवरी को कार से जा रहे आभूषण व्यवसाई को टक्कर मारकर घायल करने के बाद कार सवार चार बदमाशों ने करोड़ो के आभूषण लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली के लिए भाग रहे थे । पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि लूट की घटना को अंजाम देकर भागते बदमाशों के बारे में छत्तीसगढ़ पुलिस से बराबर इनपुट मिल रहा था। आज सुबह अहरौरा थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ जंगल में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गया जिसमें दो बदमाशों विजय लांबा और मोनू उर्फ गुंडवा के पैर में गोली लगी। उनको अस्पताल में उपचार कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों में विजय लांबा पर दिल्ली, हरियाणा, गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों में 67 के करीब मुकदमे दर्ज हैं वही मोनू उर्फ गुंडवा पर 11 मुकदमें दर्ज है । बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x