आगरा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों के आधार कार्ड की फोटो और पता बदलकर बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन कराने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 5 वर्षों में 250 लोगों से 2.5 करोड़ से अधिक की ठगी की वारदात की है।
डीसीपी वेस्ट और साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल 2025 को साइबर क्राइम थाना में शास्त्रीपुरम के पीने वाले शैलेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि बजाज फाइनेंस से किसी व्यक्ति ने उनके नाम पर एक आईफोन और दो अन्य मोबाइल फाइनेंस कराए हैं। कंपनी उनसे किस्तों की मांग कर रही है। जांच करने पर पता चला कि पीड़ित के आधार कार्ड को एडिट कर उसमें दूसरी फोटो और पता बदलकर मोबाइल फाइनेंस कराए गये हैं।
आरोपी ने आधार कार्ड की मदद से पीड़ित की सिबिल में तीन नई मेल आईडी जोड़ रखी थीं। पुलिस ने मामले की जांच के बादएक आरोपी नारायण उर्फ नितिन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया जो कि आगरा के ही न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर का रहने वाला है. उसके पास से एक मोबाइल, आधार