Follow us on

*AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, दो लाख की रंगदारी मांगने की शिकायत

Share this post:

वाराणसी रिपोर्ट अंजली कुमारी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में AI तकनीक से मां-बेटी की कथित अश्लील फोटो तैयार कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अंजू गुप्ता ने चार युवकों पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए 15 सितंबर को पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।

शिकायत के मुताबिक संदीप गुप्ता, विकास, अमन साहनी और गोलू बम्पर पर AI के जरिए फोटो तैयार कर उन्हें घर और बेटी की ससुराल सालारपुर में चस्पा करने का आरोप है। पीड़िता ने 11 सितंबर की रात सालारपुर में फोटो चस्पा किए जाने की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पुरानी रंजिश के चलते की जा रही है। मामले में पुलिस आयुक्त कार्यालय से लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी संदीप गुप्ता को पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन वह थाने नहीं आया। सोमवार को वह कुछ महिलाओं के साथ थाने पहुंचकर अपने आरोप लगाने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और आरोप-प्रत्यारोप की जांच की जा रही है।वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने संदीप गुप्ता पर ऑनलाइन जुआ संचालित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में वीडियो सामने आया था। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x