Follow us on

,i,R फार्म की अंतिम सूची जारी, सभी बीएलओ अंतिम सूची के साथ मतदाताओं को जागरूकता के लिए बूथों बैठी

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। मतदाता सूची के विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान के दौरान आज विधानसभा जमानिया के विभिन्न बूथ जैसे जीवपुर, मतसा, ढढनी भानमल राय, सबलपुर के बूथ का निरीक्षण किया गया तथा इसके साथ ही कार्य में लगी बीएलओ को प्रोत्साहित किया गया। कि अधिक से अधिक फॉर्म 6/7/8 भरें फार्म 6 के साथ मोबाइल नंबर और आधार कार्ड अवश्य लिया जाए। तथा फॉर्म में मोबाइल नंबर अवश्य भर जाए। इसके अलावा मतदाता सूची में जिसका फोटो सही ना हो उन फोटो को सही करने का निर्देश दिया गया। 25 वर्ष से अधिक की महिला जिनका मतदाता सूची में नाम अंकित है। और उनके नाम के आगे पिता का नाम अंकित है। उनकी जांच पड़ताल कर सुनिश्चित कर लेने की उनकी शादी तो नहीं हो गई है। इसके अलावा के ASDD सूची जो blo को दी गई है उसमें शामिल नाम का भी मतदाता सूची से मिलान कर लेने की कहा उस सूची के व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में तो नहीं अंकित है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने रविवार को सभी बूथों का औचक निरीक्षण करने के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने पिछले महीने के अंत में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दूसरे चरण की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का कहना है। कि यह विशेष पुनरीक्षण दोहराए गए नामों को हटाने और मृत मतदाताओं के नाम मिटाने के लिए किया गया है। और हर चुनाव से पहले ये किया जाता है। जिसके कारण एसआईआर की प्रक्रिया शुरू और अंत भी हो चुका है। और इसके लिए बूथ लेवल ऑफ़िसर (बीएलओ) घर-घर जाकर एसआईआर फ़ॉर्म को वितरि कर चुके हैं।इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से ऑनलाइन अप्लाई करने का भी विकल्प दिया गया है। इसके अलावा एसआईआर फार्म की अंतिम सूची जारी हुई। जिसको सभी बीएलओ अपने अपने मतदान बूथों पर एसआईआर फार्म का अवलोकन करने के लिए निर्धारित समय तक उपस्थित होकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रही है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि मतदाताओं के मन में कई तरह की उलझने है। जैसे जानबूझ कर नाम को हटाया जाना जैसे अनेकों सवाल दिमांग में घूमता रहा। लेकिन एस आई आर फार्म देखकर मतदाता संतुष्ट जताया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights