Follow us on

SIR फॉर्म की जांच शुरू, फार्म में लगाई गई कागजात सही मिलने पर अपलोड कार्य शुरू

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। SIR फॉर्म विभागीय कार्यालयों में जाम होने के बाद जनवरी 24.29 को शुरू हुआ। जांच की प्रक्रिया। फार्म में लगाई गई कागजात सहित पाए जाने पर फौरन अपलोड विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। तहसील मुख्यालय स्थित तहसीलदार कोर्ट में नायब तहसीलदार कोर्ट के साथ विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव की मौजूदगी में सैकड़ों ग्रामीण अपने अपने फार्म लेकर पहुंचे। और जमा किया। इस दौरान घरों की बहुओं सहित बुजुर्ग महिला पुरुष जांच के दौरान उपस्थित रहे। एस आईआर फाॅर्म भरने वाले सैकड़ों ग्रामीण काफी परेशान रहे। क्षेत्र के ढढनी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि एसआईआर फार्म भरने के दौरान भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उससे ज्यादा फॉर्म की जांच और अपलोड कार्य के समय बुजुर्गो सहित घर की बहुओं को लाइन में खड़ा होने के लिए संबंधित अधिकारियों के द्वारा परेशान किए जाने लगा। इसके लिए सुबह से लेकर शाम तक घर बार छोड़ कर विभागीय कार्यालयों में मौजूद रहना पड़ रह है। सरकार के निर्देश पर ही निर्वाचन विभाग ने लोगों को आजीज कर रखा है। उन्होंने कहा कि घर से बिना खाए पीए फार्म को सही जमा कराने के लिए काफी परेशान हो चुके है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights