Follow us on

SRNSS पब्लिक स्कूल, ज़मानिया में क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share this post:

ज़मानिया। SRNSS PUBLIC SCHOOL, ज़मानिया में क्रिसमस डे का आयोजन हर्षोल्लास, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर श्री रणविजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों ने क्रिसमस कैरोल, गीत, नृत्य एवं ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांता क्लॉज की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के डायरेक्टर श्री रणविजय सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच ही बच्चों को जीवन में सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाती है। वहीं प्रधानाचार्य श्री नदीम अहमद खान ने अपने संबोधन में कहा क्रिसमस प्रेम, त्याग और सेवा का पर्व है, जो हमें एक-दूसरे के प्रति करुणा और सद्भाव रखना सिखाता है। कार्यक्रम की एंकरिंग कक्षा IX के छात्र आदर्श एवं कक्षा VIII की छात्रा फातिमा ने कुशलतापूर्वक की। इस अवसर पर सचिव श्री मनीष तिवारी, समन्वयक श्री जे. पी. चौरसिया सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिठाइयों के वितरण एवं आपसी शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x