Follow us on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “ध्यान योग जागरण केंद्र संस्था” ने कबीर प्रकटय स्थल पर लगाया योग शिविर

Share this post:

विजय कुमार की रिपोर्ट                                वाराणसीः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस21 जून के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ध्यान योग जागरण केंद्र द्वारा लहरतारा वार्ड स्थित कबीर प्राकट्य स्थल मंदिर परिसर में “योग शिविर” का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य हर घर योग से लोग स्वास्थ्य रहे समाज के हर वर्ग को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना था प्रशिक्षण के दौरान योग शिक्षक शिव नारायण गुप्ता द्वारा प्रतिभाग किये गदा धारी सेवक कालोनी वासियों कबीर मठ के अनुयायी को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति ग्रीवा आसन एवं प्राणायाम जैसे महत्वपूर्ण योगासनों का सैद्धांतिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कबीर मठ के महंत गोविंद दास शास्त्री वरिष्ठ समाज सेवी पंडित सियाराम तिवारी सारिका सिन्हा तथा पूर्व पार्षद प्रत्याशी पाल जी ने उपस्थित होकर आये हुए योग प्रेमियों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के विजय कुमार शर्मा सिया राम तिवारी संजय गुप्ता अजय सिंह धर्मेंद्र पांडेय दिनेश प्रसाद तथा आशा गुप्ता ने अपना सराहनीय योगदान दिया ।

योग शिविर में मुन्ना राय प्रेम अग्रवाल संजय गुप्ता आशा गुप्ता विजय कुमार निलेश सारिका सिन्हा धर्मेंद्र पांडेय प्रभु गुप्ता अमित श्रीवास्तव मोनू प्रसाद गुप्ता एवं अधिक संख्या में योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।*

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x