Follow us on

कज्जाकपुरा में गणपति दरबार सजा, सात दिवसीय उत्सव शुरूआईडीएच कॉलोनी में आचार्य नरेंद्र देव गणेश पूजन समिति करा रही आयोजन, 20 सितंबर को होगा विसर्जन

Share this post:

वाराणसी आदर्श श्रीवास्तव की रिपोर्ट। कज्जाकपुरा स्थित आईडीएच कॉलोनी में आचार्य नरेंद्र देव गणेश पूजन समिति की ओर से सोमवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ सात दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना कीउत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, बच्चों के कार्यक्रम, झांकी, भंडारा, महाआरती और हवन-पूजन समेत विभिन्न आयोजन होंगे।समिति के अनुसार 15 सितंबर को सुंदरकांड पाठ, 16 सितंबर को बच्चों का कार्यक्रम और 17 सितंबर को झांकी निकाली जाएगी। 18 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 19 सितंबर को महाआरती एवं हवन-पूजन किया जाएगा। 20 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ सात दिवसीय उत्सव का समापन होगा।

 

समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। कार्यक्रम संयोजक सुमित विश्वनाथम, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, महामंत्री विक्रांत सिंह, कोषाध्यक्ष अनूप राव, संगठन मंत्री आलोक गुप्ता और संरक्षक अरुण सिंह सहित समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x