Follow us on

अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। सोमवार को अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी। अक्षय तृतीया का पर्व सोमवार को कस्बा बजा स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक स्नान किया। इस दौरान कस्बा रोड से लेकर स्नान घाट मोड़ तक श्रद्धालुओं से खचाखच भीड़ देखने को मिला। हरपुर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चन करने वालों की तांता लगी रही। बताया जाता है। कि आसपास क्षेत्रों के साथ बिहार से सटे ग्रामीण अंचलों से आए श्रद्धालु पक्का बलुआ घाट पहुंचकर गंगा नदी में डुबकी लगाकर अक्षय पुण्य की प्राप्ति की। स्नान के पश्चात लोगों ने दान आदि कर्म किए। अक्षय तृतीया के पर्व पर कस्बा बाजार में काफी संख्या में वाहन पहुंचने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर रहे। अक्षय तृतीय दो दिन पड़ने से ही ब्राह्मण पुजारियों के सामने आपस में भिड़े। परशुराम मंदिर में पूजा कराने वाले मृत्युजय सुमन तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीय पर्व भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था। वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन ही सतयुग और त्रेता युग का प्रारम्भ हुआ था। इस दिन को सिद्धियां प्राप्ति का दिन माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन को पूर्ण तिथि पर्व भी कहा जाता है। इसी कारण से आज श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी ब्रह्मकुण्ड सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर अक्षय पुण्य की डुबकी लगाते है। लोगों ने स्नान के पश्चात मंदिरों में देव दर्शन किए और दान-पुण्य आदि कर्म किए। इस दिन स्वर्ण दान का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि इस दिन किये पाप व पुण्य जन्म जन्मांतरों तक नष्ट नहीं होते। तिवारी ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। अलग-अलग स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ के साथ दान आदि कर्म कर सुख-समृद्धि की कामना की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x