Follow us on

अगर योगी सरकार में निषाद महिलाओं की इज़्ज़त लूटी जा रही है तो संजय निषाद मंत्री पद से इस्तीफ़ा क्यों नहीं दे देते- देवेंद्र निषाद

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

लखनऊ , 24 मार्च 2024. कांग्रेस मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र निषाद ने प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर में अपने पार्टी के प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन में निषाद महिलाओं के इज़्ज़त लूटे जाने की बात करके रोने को निषाद समाज को गुमराह करने की साज़िश का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा है कि संजय निषाद अब निषाद समाज में अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं.

देवेंद्र निषाद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संजय निषाद पहले आरक्षण की बात करते थे और निषाद समाज को उम्मीद थी कि सरकार में शामिल हो कर वो आरक्षण दिलवा देंगे. लेकिन इस बीच वो और उनका परिवार लूट और भ्रष्टाचार में लगा रहा. अब जब उन्हें अपनी ज़मीन खिसकने का अंदाज़ा लग गया है तो वो योगी सरकार में निषाद समाज की बहन बेटियों की इज़्ज़त लूटे जाने पर खुले मंच से रोकर हमदर्दी का नाटक कर रहे हैं. जिसके झांसे में निषाद समाज नहीं आने वाला है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर संजय निषाद में थोड़ी भी शर्म होगी तो वो निषाद समाज की महिलाओं की इज़्ज़त लूटे जाने और वोट लूटे जाने की अपनी बात पर सरकार से इस्तीफ़ा दे देंगे. लेकिन निषाद समाज को मालूम है कि उनमें और उनके बेटे में शर्म नाम की चीज़ नहीं बची है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि संजय निषाद ने आरएसएस और मनुवादियों को ख़ुश करने के लिए निषादों को मुस्लिम विरोधी बनाने के लिए प्रयागराज स्थित श्रृंगवेरपुर निषाद राज क़िला से मस्जिद को हटाने का आह्वान किया था. लेकिन निषाद समाज उनके झांसे मे नहीं नहीं आया क्योंकि निषाद समाज को मालूम है कि उनका असली दुश्मन मनुवादी लोग हैं.

देवेंद्र निषाद ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद समाज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा होने वाला है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x