अगलगी घटना में दो झोपड़ी एक पाड़िया, एक भैंस, तीन झोपड़ी गाय, दो बछड़े जलकर मर गए। वही एक बकरी भी मर गई

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। मंझरिया चितावन पट्टी में आग लगने की घटना में काफी नुकसान हुआ। घटना स्थल पर क्षेत्रीय कानूनगो के साथ लेखपाल मौके पर पहुंचकर अगलगी की घटना के बारे में जानकारी इक्कठा करने में व्यस्त रहे। बताया जाता है। की सोमवार की दोपहर में मंझरिया चितावन पट्टी गांव में सुबह साढ़े 9 बजे अज्ञात कारणों से आग लगी। जिसमें हवलदार पुत्र बालकिशन की दो झोपड़ी जल गई, एक पडिया झुलस कर मर गई वही दो दुधारू गाय गंभीर रूप से झुलस गई। और एक दुधारू भैंस भी। वहीं बालकृष पुत्र हवलदार की तीन झोपड़ी एक दुधारू गाय तथा दो बछड़े जल कर मर गये साथ ही एक बकरी भी जल कर मर गई। यह जानकारी मौके पर पहुँचे लेखपाल सुभाष चंद्र ने दी। अगलगी की घटना में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तुरंत राहत पहुंचाने और आग को बुझाने के लिए बाल्टी बाल्टी पानी फेकते रहे। तबतक कई पशुओं झुलस और मर गए। क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष चंद्र द्वारा अगलगी घटना में नुकसान का रिपोर्ट तैयार करने में व्यस्त रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x