24 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षाकर्मी 12 जून को महानिदेशक स्कूल शिक्षा का करेंगे घेराव 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की एक वर्चुअल बैठक हुई।बैठक में 24 सूत्रीय मांगों को लेकर 12 जून 2026 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।प्रारंभिक विरोध प्रदर्शन के तहत पूरे प्रदेश के लिपिक संवर्गीय कर्मचारी 8 से 11 जून के मध्य अपने बाहों में काली पट्टी बांधकर अपने कार्यालय में कार्य करेंगे। उक्त जानकारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन सिनहा ने दी। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष भी निजी व्यय के स्थानांतरण नहीं हुए थे। इस वर्ष भी 12 दिन लखनऊ में निदेशालय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहने के बावजूद एक भी स्थानांतरण आदेश निर्गत नहीं किए गए। इसके लिए दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही कराते हुए नीजी व्यय के स्थानांतरण कराया जाये। उन्होंने प्रधान सहायक के 195 पदों पर, प्रशासनिक अधिकारी के 57 पदों पर तत्काल पदोन्नति करने की मांग किया। उन्होंने 24 सूत्रीय मांगों में से अभी तक किसी का भी निस्तारण ना करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव ने संचालन प्रांतीय कोषाध्यक्ष आलोक दुबे ने किया। बैठक में ओंकारनाथ प्रान्तीय उपाध्यक्ष, राजेश चंद्र श्रीवास्तव महामंत्री, मोहम्मद नाजिम प्रान्तीय संयुक्त मंत्री, पूर्व प्रान्त उपाध्यक्ष विशाल ल्यूक,नवनीत पाठक मण्डलीय उपाध्यक्ष, विशाल ल्यूक, नवनीत पाठक मंडलीय सचिव मेरठ, वर्तमान मंडलीय सचिव बस्ती, राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x