Follow us on

अग्रसेन कन्या पीजी कालेज में नशामुक्त युवा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Share this post:

3– अग्रसेन कन्या पीजी कालेज में नशामुक्त युवा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानन्दपुर वाराणसी परिसर में सोमवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय “नशा मुक्त बार विकसित भारत- संकल्प माइ भारत और एनएसएस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु की जा रही पहल के अंतर्गत महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने किसी भी प्रकार का नशा ना करने की शपथ ग्रहण करते हुए संकल्पित हुई।इस कार्यक्रम में अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉक्टर अपर्णा शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। इसका बुरा असर उनकी पढ़ाई, कैरियर, स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। नशे से याददास्त कमजोर होती है, मानसिक तनाव, डिप्रेशन और गुस्सा बढ़ता है। लिवर, किडनी और दिल जैसी बीमारियां होती है। परिवार टूटने, अपराध और आर्थिक संकट भी बढ़ती है। युवाओं को नशा से मुक्त होने के लिए जागरूकता, परिवार का सहयोग और सख्त कानून भी जरूरी है। नशा मुक्त युवा ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। डॉक्टर नंदिनी पटेल ने कहा कि सबसे चिंता का विषय यह है कि हमारे युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं।नशा एक दीमक की तरह है।जो ना सिर्फ इंसान के शरीर और दिमाग को अंन्दर से खोखला कर देता है, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों को भी तबाह व बर्बाद कर देता है। नशा करने वाला व्यक्ति खुद का नुकसान तो करता ही है, साथ ही समाज और देश की विकास में भी बाधक बनता है। इस अवसर पर प्रो. अनीता सिंह, डा. सोनम चौधरी,प्रो.आभा सक्सेना,डा.रजनी सिंह,डा.सुधा यादव,डा.दुर्गा गौतम तथा अनेक प्रवक्तागण कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x