वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी –श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी में मंगलवार को डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विकास गौरव प्रशिक्षक डिजिटल मार्केटिंग ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट वाराणसी द्वारा छात्राओं को इस विषय में प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण मे विकास गौरव ने कहा कि 21वीं शताब्दी डिजिटल क्रान्ति की शताब्दी है। इंटरनेट, मोबाइल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एआई,क्लाउड कम्प्यूटिंग और डाटा एनालिटिक्स ने विश्व को एक डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड में परिवर्तित कर दिया है। डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड का सबसे बड़ा प्रभाव आर्थिक विकास पर पड़ा है। ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बैंकिंग इसके प्रमुख उदाहरण हैं।इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी डिजिटल ग्रोथ ने क्रान्ति लायी है। वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म आय का एक अच्छा माध्यम भी बना हुआ है, इसीलिए युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त होना चाहिए। जिससे वह अपने किसी भी कार्य को और भी अधिक व्यवस्थित व अच्छे ढंग से कर सकें। इस कार्यशाला में प्रो.अनिता सिंह,डा.अपर्णा शुक्ला,डा.नन्दिनी पटेल, डा.श्रृंखला, डा.पूजा राय,डा.विभा अग्रवाल,डा.भावना शर्मा आदि प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने भाग लिया एवं डिजिटल एके बिषय में जानकारी प्राप्त किया