पर्यटन अध्ययन संस्थान में शत-प्रतिशत नियुक्तियों का शानदार रिकार्ड, छात्रों को मिली प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरिया

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

वाराणसी। पर्यटन अध्ययन संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्लेसमेंट सत्र में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय होटल समूहों, पर्यटन कंपनियों तथा हॉस्पिटैलिटी ब्रांडों में रोजगार मिला है। काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। संस्थान की निदेशक प्रो. भारती रस्तोगी ने बताया कि यहां की प्लेसमेण्ट ऑफिसर डॉ. ज्योतिमा के सराहनीय प्रयासों, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम तथा निरंतर कौशल विकास कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप यह उपलब्धि संभव हुयी है। छात्रों को टूर ऑपरेशन, इवेंट मैनेजमेंट, पर्यटन मार्केटिंग, डिजिटल ग्रोथ एण्ड कन्वर्सेशन इग्जिक्यूटिव, सेल्स एण्ड डी.एम.सी. एग्जीक्यूटिव तथा कस्टमर सपोर्ट एग्जिक्यूटिव जैसे क्षेत्रों में आकर्षक पैकेजेस के साथ नियुक्तियां मिली है। प्रो. रस्तोगी ने बताया कि संस्थान में मास्टर ऑफ़ टूरिज्म एन्ड ट्रेवेल मैनेजमेण्ट ‌में परास्नातक कोर्स चलता है। विशेष रूप से वंचित वर्ग के छात्रों के लिए डारेक्ट एडमिशन तथा स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान का शत प्रतिशत प्लेसमेण्ट रिकॉर्ड लगातार कई वर्षों से बना हुआ है, जो पर्यटन एवं हास्पिटेलिटी क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x