दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी के मालिया घाट पर वार्ड नंबर 23 के पार्षद राम सिंह कल्लू द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्षद राम सिंह कल्लू एवं उनके समर्थकों ने अजय राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर जोरदार विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री Narendra Modi के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अजय राय के बयान की कड़ी निंदा की। पार्षद राम सिंह कल्लू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की शान हैं और विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
राम सिंह कल्लू ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नेता को अपनी भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय द्वारा दिया गया बयान केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि देश की जनता की भावनाओं का भी अपमान है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया ताकि जनता तक यह संदेश पहुंचे कि वाराणसी की जनता अपने प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ खड़ी है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाए। मालिया घाट क्षेत्र में कुछ समय तक माहौल पूरी तरह राजनीतिक नारों से गूंजता रहा। पार्षद राम सिंह कल्लू ने कहा कि जनता विकास की राजनीति चाहती है और अपमानजनक बयान देने वाले नेताओं को जनता समय आने पर जवाब देगी।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी प्रदर्शन को देखने के लिए जुटी रही। वाराणसी में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी रही।
इस शव यात्रा एवं विरोध प्रदर्शन में वार्ड नंबर 23 के कई प्रमुख लोग शामिल रहे। इनमें राम सिंह (कल्लू) पार्षद प्रतिनिधि सीरगोवर्धनपुर, अभय सिंह मंडल उपाध्यक्ष, राकेश सिंह मंडल मंत्री भाजपा, आशुतोष पांडेय शक्ति केंद्र संयोजक सीर गोवर्धनपुर, विनोद पटेल, गुंजन राय, भूपेंद्र राय, राहुल यादव बूथ अध्यक्ष, रवि पटेल बूथ अध्यक्ष, सुजीत पटेल, अनिल जी, आशीष गुप्ता, बबुआ तिवारी, उत्तम प्रसाद गुप्ता, बबलू साहनी, रामजी गुप्ता, किसुन पटेल एवं दीपक राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।