Follow us on

अनंत विज्ञान मठ में भव्य गुरु पूजन संपन्न 

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी। अस्सी स्थित अत्यंत प्राचीन अनंत विज्ञान मठ में महंत इंद्रप्रकाश आश्रम एवं उत्तराधिकारी महंत दीपक प्रकाश आश्रम के सानिध्य में भव्य गुरु पूजन समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त मठ पहुंचे और गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न गुरु पूजन के दौरान पूरा मठ परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए पूजन-अर्चन किया और आध्यात्मिक साधना में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उत्तराधिकारी महंत दीपक प्रकाश आश्रम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और जीवन का सही मार्ग प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

महंत इंद्रप्रकाश आश्रम ने भी गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताते हुए कहा कि गुरु का सानिध्य मानव जीवन को सार्थक बनाता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का आह्वान किया।

गुरु पूजन के उपरांत आयोजित भव्य महाप्रसाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था और आध्यात्मिक गरिमा की सभी उपस्थित भक्तों ने सराहना की। अंत में मठ परिवार ने देशभर से पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनंत विज्ञान मठ में गुरु परंपरा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x