Follow us on

टीजीटी की परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता –जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश- 2024 में वांछित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र रवि नारायण निवासी ग्राम एकसार पिपरौली थाना उभांव जनपद बलिया को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर थाना चेतगंज लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि अमन कुमार पुत्र रवि नारायण निवासी ग्राम एकसार पिपरौली थाना उभांव जनपद बलिया ने अपने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हमसे गलती हो गई है । हमने अपने को टीजीटी परीक्षा में पास कराने के लिए साल्वर गैंग की मदद से अन्य व्यक्ति को बैठाया था। हमसे गलती हो गई है हमें माफ कर दिया जाए। भविष्य में अब ऐसा कोई गलत काम नहीं करूंगा। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 318(4),319(2),336(3),338,340(2) बीएनएस व 4,7,13(2),13(3) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश- 2024 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज,का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x