वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जनपद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।वे इसके पूर्व अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर ही पदासीन रहे। पूर्व अपर जिलाधिकारी प्रशासन विपिन कुमार का स्थानांतरण इटावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पद पर होने से यह पद रिक्त था जिसपर वर्तमान में पंकज कुमार जी पदासीन हुए। श्री पंकज कुमार की सरकार की मंशानुरूप कार्यों को अंजाम देना,वादों का समयानुसार निस्तारण, अभिलेखों का सुरक्षित रखरखाव, कार्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आदि प्राथमिकताओं में शामिल है।
Post Views: 15