Follow us on

अरबिया इलियट घाट में शानो-शौकत से हुआ जश्ने दस्तार-ए-फरागत, उपाधि प्राप्त छात्रों को दी गई नसीहतें

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट 

मिर्जापुर। शहर के मदरसा अरबिया, इलियट घाट में सालाना जश्ने दस्तार-ए-फरागत एवं उपाधि वितरण समारोह बड़े अदब और एहतराम के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी-ए-शहर मौलाना नजम अली ने की। महफिल में शायरे इस्लाम कासिम नदिमी, फैयाज भदोही व अन्य नातख्वानों ने अपनी आवाज़ से समां बांध दिया।

मुख्य वक्ता अल्लामा मुफ्ती मुजाहिद हुसैन रजवी (काजी-ए-शहर, इलाहाबाद) ने अपने खिताब में अमन, भाईचारे और कुरआन की तालीमात पर अमल की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने गैर-इस्लामी रस्मों से बचने की भी नसीहत की।

दस्तारबंदी के दौरान हिफ्ज, कारी और आलिमियत पूरी करने वाले छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई। प्रबंधक मोहम्मद परवेज खान ने कहा कि दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी है। अंत में मुफ्ती खालिक साहब की दुआ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x