वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी — हिंदी दिवस के अवसर पर उदय प्रताप इंटर कॉलेज वाराणसी में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने छात्रों को हिन्दी दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए छात्रों को वर्तमान समय में हिंदी भाषा की अनिवार्यता एवं स्वीकार्यता को आवश्यक बताते हुए छात्रों से अनुरोध किया कि आज हम सब हिंदी भाषा के प्रति कितने जागरूक हैं, किसी से छिपा नहीं है। आवश्यकता है हमें अपनी मातृभाषा हिंदी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में सहयोग देने के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए प्रतिदिन आपको कम से कम दो पन्ने हिंदी के साहित्य को पढ़ना और लिखना होगा। विशिष्ट वक्ता के रूप में विद्यालय के शिक्षक रामानुज सिंह ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं है, बल्कि इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण छिपा हुआ है। क्योंकि यह ऐसी विशिष्टता से युक्त है, जिसमें यह जो आप बोलते हैं वही लिखते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रुप से विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, सारनाथ सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुरेश कुमार, डॉक्टर उमाकांत सिंह, अंकित राज सहित अनेक शिक्षक एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन रामानुज सिंह ने किया