Follow us on

अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को शिवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –जनपद में अवैध असलहे की आपूर्ति,फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर अवैध‌ तमंचे के साथ एक अभियुक्त जितेंद्र कुमार पुत्र बचाऊ राम निवासी मोकलपुर थाना चौबेपुर वाराणसी को गुरूवार को अपरान्ह कानूडीह अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर का बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 अनिकेत श्रीवास्तव, उ0नि0 संजय कुमार सिंह, उ0नि0 मुकेश विश्वकर्मा, हे0का0 शिव गोविन्द, हे0का0 संजय यादव,का0 आमोद कुमार शामिल रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x