रिपोर्ट पूजा भारद्वाज वाराणसीआखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ वाराणसी के तत्वाधान में आज गोंड धर्मशाला लल्लपुर में मासिक बैठ का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रुप से आगामी 15 मई को होने वाली गोंड जनजाति न्याय मार्च के सम्बंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई साथ ही साथ सभी लोगों को न्याय मार्च से समन्धित हैण्ड बिल प्रचार प्रसार के लिये दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री संजय कुमार गोंड ( जय पुर मूर्ति भंडार) प्रदेश उपाध्यक्ष आखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ उत्तर प्रदेश रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री चांद रतन गोंड जी और कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रमोद कुमार गोंड ने किया।आज कुछ पदाधिकारीगण को संघ के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज गोंड जी के द्वारा न्युक्ति पत्र भी दिया गया जिसमे मुख्य रूप से श्री चादरतन गोंड जिला उपाध्यक्ष,श्री राजकुमार गोंड राजू जी को जिला महामंत्री, श्री मोहन गोंड जी को जी को जिला कार्यसमिति सदस्य और श्री गोपाल गोंड जी को जिला मंत्री के पद पर तत्काल प्रभाव से न्युक्त किया गया। सभी नव न्युक्त पदाधिकारी गण को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं,उम्मीद है की आप सभी अपने पद का निर्वाहन संघ के दिशा निर्देश अनुसार करेंगे और संगठन को नई उचाईयों तक ले जाएंगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्री सूर्य कुमार जिंद जी,श्री अमर नाथ गोंड जी,श्री मुन्ना लाल गोंड जी,अशोक गोंड जी भुमक, विशाल गोंड जी श्री लाल जी गोंड जी साथ ही साथ काफी संख्या में अपने सांगसमाज के लोग उपस्थित रहे। जय सेवा जय जोहार