Follow us on

आगरा में नेशनल राइफल शूटर को सेना में नौकरी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया

Share this post:

आगरा में नेशनल राइफल शूटर को सेना में नौकरी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म कियागया और फिर बाद में उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया. पुलिस ने आरोपी फौजी को अरेस्ट कर लिया है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

आगरा की रहने वाली एक नेशनल राइफल शूटर की मुलाकात दो साल पहले एक फौजी से हुई. फौजी ने उसे सेना में नौकरी लगवाने का आफर दिया और उसे अपनी बातों में फंसा लिया. इसके बाद आरोपी फौजी ने खिलाड़ी को भर्ती के लिए देहरादून बुलाया. यहां एक होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाया. आरोप है कि अर्ध बेहोशी की हालत में उसके साथ फौजी ने रेप किया और उसे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए. इसके बाद वह ब्लैकमेल करके लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था. जब खिलाड़ी ने इसका विरोध किया तो उसके फोटो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिए. इस संबंध में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया जिसके बाद मंगलवार को आरोपी फौजी को अरेस्ट कर लिया गया है.

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights