Follow us on

आज डोमरी, रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम

Share this post:

शिवपूजन गोंड की रिपोर्ट

आज डोमरी, रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीतारा चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संध्या यादव, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, पूर्व सीनियर रेजिडेंट, आई.एम.एस, बी.एच.यू, वाराणसी मौजूद रहीं।

सर्वप्रथम आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया।

महाविद्यालय की सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने डॉ. संध्या यादव को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा पौधा देकर उनका सम्मान किया।

 

सोफिया खानम जी ने वाचिक स्वागत करते हुए डॉ. संध्या यादव जी के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।

डॉ. संध्या यादव जी द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को “फर्स्ट एड एंड बेसिक हेल्थ” विषय पर पी.पी.टी के माध्यम से जानकारी प्रदान किया गया।

संगोष्ठी का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय तथा संचालन अल्पा तिवारी ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा, डॉ. प्रतिमा राय, सीमा मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक गुप्ता, अजय शुक्ला, मुकेश गुप्ता, चंचल ओझा आदि लोग मौजूद रहें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x