वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता — पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वार्ड नंबर 40 चेतगंज के समस्त सम्मानित क्षेत्र वासियों को आगाह किया जाता है कि आपकी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न सरकारी, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने हेतु जन सेवा शिविर का आयोजन शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक डा. नीलकंठ तिवारी जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहेंगे जिनके माध्यम से क्षेत्र वासियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जनसेवा शिविर का आयोजन रविवार को पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक प्राथमिक पाठशाला कबीर चौरा मिडिल स्कूल में किया जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करायें तथा विभिन्न की जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका भरपूर लाभ प्राप्त करें। आपकी सहभागिता ही इस जन सेवा शिविर की सफलता होगी।