दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला मोहल्ले में कल देर रात नाविको के बीच मारपीट में नीरज केवट उम्र 17 वर्ष की ईट से मारकर हत्या कर दी गई।
परिजन ने नीरज को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने नीरज को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों का अस्पताल परिसर में घंटे देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।शव को मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा के मर्चरी में रखा गया है।
घाट किनारे माला और भगवान जी की मूर्ति बेच रही महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ था।
Post Views: 4