Follow us on

आदर्श ग्राम नागेपुर आराजी लाइन में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — विकासखंड आराजी लाइन के ग्राम नागेपुर मे पंचायत भवन पर रविवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस ग्राम चौपाल आयोजन से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में सीएसआर फंड द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें सीएसआर फंड से ग्राम पंचायत में निर्मित प्रवेश द्वार, सीसीटीवी कैमरे, निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण कर कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत नागेपुर में संचालित समूह के बारे में जानकारी ली गई, साथ ही साथ जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी थी उनको तत्काल समूह से जोड़े जाने हेतु बी एमएम को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत में आर आरसी संचालन एवं ई-रिक्शा संचालन के संदर्भ में ग्रामीणों से वार्ता की गई, जिसमें ग्रामीणों द्वारा ई रिक्शा संचालन एवं पंचायत में कूड़ा उठान के बारे में जानकारी दी गई। जिस पर नियमित कूड़ा उठाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत में प्राप्त जल निकासी एवं रास्ते के निर्माण के संबंध में शिकायत को त्वरित रूप से निस्तारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही राशन कार्ड के निरस्त किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को तत्काल राशन कार्ड निर्गत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा एसआईआर के कार्य में तेजी लाने हेतु पंचायत सहायक को बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को डिजिटल लाइब्रेरी समय से पूर्ण ना कराए जाने पर चेतावनी देते हुए कार्य को समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। ग्राम चौपाल में जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार,परियोजना निदेशक संजय नायक,डीपीआरओ आदर्श कुमार, कृषि उप निदेशक अमित जायसवाल,सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सहित सभी अधिकारी एवं ग्राम प्रधान मुकेश कुमार पटेल उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights