Follow us on

आदिवासी कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल नें अपर मंडलायुक्त (प्रशासन) वाराणसी क़ो ज्ञापन सौंपा

Share this post:

 कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट                       आदिवासी कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल नें अपर मंडलायुक्त (प्रशासन) वाराणसी क़ो ज्ञापन सौंपा 

विषय जनगणना के संबंध में                             वाराणसी.जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक के प्रशिक्षण के दौरान गाजीपुर जनपद का सेवराई तहसील के तहसीलदार श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा गोंड और खरवार जातियों के सदस्यों द्वारा तीन महीने के अन्दर का जारी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र के आधार पर उनकी गणना करने का मौखिक निर्देश देना। 

दिनांक 25 अप्रैल को नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज, रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान सेवराई तहसीलदार द्वारा मौखिक रूप से निर्देश दिया कि गोंड और खरवार जाति के लोगों की गणना अनुसूचित जनजाति में नहीं करनी है। गोंड और खरवार जातियाँ जनपद में नहीं पायी जाती हैं। यहाँ निवासरत भड़भूजा, कहार और कमकर जाति के लोग अपने को गोंड और खरवार कहने लगे हैं। यदि कोई कहता है तो उससे तीन महिने के अंदर जारी जाति प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कहें।

प्रशिक्षण शिविर से ही तहसीलदार महोदय का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

तहसीलदार सुनील कुमार सिंह का यह निर्देश उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर, शासनादेशों और जनगणना के मानकों के विरुद्ध है। इन्होंने राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति जनता में व्याप्त विश्वास को ठेस पहुँचाया है।

आदिवासी कांग्रेस ने मांग की है कि इस असंवैधानिक और अमर्यादित कृत्य के लिए तहसीलदार सुनील कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पदच्युत करते हुए आवश्यक गोपनीय जांच कराकर विभागीय दंडात्मक कारवाई सुनिश्चित की जाय।

अपर मंडलायुक्त (प्रशासन) को ज्ञापन सौपते समय आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव गौड़, जिलाध्यक्ष बृजेश गोंड, अरूण कुमार वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।आज ही आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी गाजीपुर को भी उपरोक्त ज्ञापन सौंपा गया। कुंदन खरवार के साथ जोखू गोंड, जमनिया तहसील अध्यक्ष, शेषनाथ गोंड, दिनेश खरवार, गोपाल खरवार,रविकान्त राय आदि लोग सम्मिलित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x