वाराणसी — ईडब्ल्यूएस का आरक्षण हमारा हक है,अन्य वर्गों जैसे सवर्णों को भी 15 प्रतिशत आरक्षण मिले। उक्त बातें राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने गिलट बाजार स्थित विश्वनाथ वाटिका में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस हेतु 15 प्रतिशत आरक्षण को लेकर 19 दिसम्बर 2025 को लेकर शास्त्रीघाट पर प्रदेशव्यापी रैली आयोजित किया जाना था जिसमे अनुमानित पच्चीस हजार से ज्यादा लोग उपस्थित होते।पर इसे शासन प्रशासन के दबाव के चलते कुछ समय के लिए टाल दिया गया।इस सम्बन्ध बुधवार को जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर व डीआईजी से वार्ता भी हुई। वार्ता के दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते कुछ समय बाद आयोजित करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि राजपूत करणी सेना हमारी एक सामाजिक संस्था है।हम सभी अपने हक व आरक्षण के लिए संवैधानिक तरीके अपनी मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष रखेंगे।अगर हमारी मांगे शासन द्वारा पूरी नहीं की गयी तो आन्दोलन और भी उग्र स्तर का होगा जिसका सारा दायित्व सरकार का होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान राकेश सिंह रघुवंशी के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह तथा अन्य कई पदाधिकारी गण उपस्थित