Follow us on

उत्तर प्रदेश के चर्चित पीसीएस अधिकारी और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचे

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट                               मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के चर्चित पीसीएस अधिकारी और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंच। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और अपने राजनीतिक अभियान की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान भी दिया।

विंध्याचल धाम पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट और चर्चित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भर में उनकी पार्टी को लगातार समर्थन मिल रहा है और जनता एक नए राजनीतिक विकल्प की तलाश में है।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने यूजीसी के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनके अनुसार सामान्य वर्ग के लोगों की राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व लगातार कम होता जा रहा था, जिसके चलते राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन किया गया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। अलंकार अग्निहोत्री ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x