वाराणसी में भी ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। ऐसे में नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा बनाया गया है और अलाव की व्यवस्था किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। वाराणसी के चितईपुर चौराहे पर नगर निगम की तैयारियों की पोल खुलती साफ नजर आ रही है। यहां नगर निगम की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कहीं भी अलाव नहीं जलाया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए वे आपसी सहयोग से अलाव जलाने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है।गौर करने वाली बात यह है कि चितईपुर चौराहे पर पुलिस पिकेट भी मौजूद है और रात में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है, लेकिन इसके बावजूद ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है।