मीरजापुर। माँ विंध्यवासिनी स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मिर्ज़ापुर में वार्षिक महोत्सव “आरम्भ 2.0 – अरिद्मिया: द रिद्म ऑफ शक्ति” का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों की सहभागिता से जीवंत हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक धड़कन है। महोत्सव की अध्यक्षता एवं मेजबानी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने की, जिन्होंने आयोजन की थीम ‘शक्ति की लय’ को विद्यार्थियों के समग्र विकास से जोड़ते हुए प्रेरक संबोधन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बैनर अनावरण के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आयोजित टॉर्च लाइट मार्च ने अनुशासन, एकता और संकल्प का सशक्त संदेश दिया। सांस्कृतिक संध्या में एमबीबीएस 2022 बैच द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान फ्लैश मॉब ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में जोश भर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सचिन किशोर, डॉ. क्षितिज राज, डॉ.3 विश्वजीत दास, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. शशिप्रभा सिंह, डॉ. सुनील, डॉ. पंकज पांडेय, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. सोनाली चतुर्वेदी, डॉ. आकांक्षा पांडेय, डॉ. गीता यादव एवं डॉ. ईश्वर प्रसाद शामिल रहे। आयोजन की वित्तीय व्यवस्था में मुख्य कोषाधिकारी अधिकारी अर्चना त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित वॉलीबॉल मैच ने खेल भावना और टीमवर्क को प्रोत्साहित किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संपूर्ण आयोजन ने न केवल शैक्षणिक और सांस्कृतिक समरसता को दर्शाया, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को भी सुदृढ़ किया। आरम्भ 2.0 वास्तव में शक्ति, संस्कार और समर्पण की ऐसी लय बनकर उभरा, जो लंबे समय तक स्मृतियों में गूंजती रहेगी।बाइट/मा० मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्राबाइट/प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर